कच्छ घूमने की जगह - कच्छ रण उत्सव टूर पैकेज, कैसे पहुँचे, कहा रुके, समय, खर्चा

Nilam Patel
0
क्या आप गुजरात के एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कि टूर करना चाहते हैं ? जिसकी शुरुआत माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने की थी। तो दोस्तो बने रहे मेरे साथ। इसमें आपको कच्छ पर्यटक स्थल, कच्छ घूमने की जगह और रण उत्सव की सारी बातो को विस्तार से बताऊंगी।

Rann of Kutch Video in Hindi

 

कच्छ का रण भारत के सबसे उत्सुकता से प्रतीक्षित पर्यटन आयोजनों में से एक है, जो सफेद रेगिस्तान में प्रकृति के चमत्कारों और कच्छ की समृद्ध सांस्कृतिक और कलात्मक विरासत का जश्न मनाता है।

आप जानते होगे कि अमिताभ बच्चन, बॉलीवुड की दिग्गज हस्ती गुजरात की ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्हों ने भी कहा है कि "कच्छ नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा"।

कच्छ नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा

तो चलो दोस्तों, आज हम जानते हैं कि ऐसा क्या है कच्छ के रण और रण उत्सव में जो पर्यटकों को आकर्षित करता है और आपको भी टूर क्यों करनी चाहिए।

(ads)

कच्छ रण उत्सव के बारे में जानकारी - Rann of Kutch Information

सबसे पहले आपको बता दें कि यह कच्छ का रण दुनिया के सबसे बड़े नमक के रेगिस्तान में से एक है। यहां पर 100 दिन चलने वाला सबसे लंबा रण उत्सव फेस्टिवल होता है। लगभग दुनिया के 20 देशों से यहां पर 500000 से ज्यादा टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं।

पूर्णिमा अवधि के दौरान कच्छ का रण देखते हैं तो यह सामान्य से भी अधिक मंत्रमुग्ध कर देने वाला प्रतीत होता है, और आपको विश्वास दिलाता है कि स्वर्ग पृथ्वी पर उतरा है। इसलिए हम भी चाहेंगे कि आप भी अब कच्छ के रण यात्रा की योजना बनाएं।

kutch rann utsav date

दोस्तों, इस कच्छ के रण और रण उत्सव वीडियो में हम आपको टूर गाइड के साथ-साथ विडियो में टूर पैकेज, फ्लाइट, ट्रेन, बस की डिस्काउंट ऑफर के बारे में भी जानकारी देंगे।

तो चलो दोस्तों, अब बात करते हैं कच्छ के रण और वहां पर होने वाले रण उत्सव हमे कैसे जाना है, कच्छ के रण में कहा रुकना है, कच्छ के रण में हम कहा कहा घुम सकते है, कच्छ के रण में हमें कब जाना चाहिए, कितने दिन आपको रहना चाहिए, रण उत्सव में क्या खाना चाहिए, कहां पर शॉपिंग कर सकते हो और एक व्यक्ति का मिनिमम खर्च कितना होगा। ताकी अगर आप कभी भी कच्छ के रण घूमने जाना चाहे तो आपको टूर में मजा आए।

कच्छ रण उत्सव टूर पैकेज 2023 - Best Kutch Rann Utsav Tour Packages


Kutch Rann Utsav Tour Packages


सबसे पहले हम बात करते हे कच्छ के रण उत्सव के टूर पैकेज के बारे में।

अगर सही में आपको कच्छ के रण उत्सव का अद्भुत अनुभव करना चाहते हो तो टूर पैकेज लेना ही सबसे अच्छा उपाय है। रण उत्सव टूर करने के लिए आपको ज्यादातर 1 दिन, 2 दिन और 3 दिन के टूर पैकेज मिलते हैं। 

लेकिन अगर आप चाहे तो कस्टम पैकेज भी बना सकते हो आपके टूर प्लान के हिसाब से। रण उत्सव पैकेज के बारे में अधिक जानने के लिए, अधिकृत गुजरात पर्यटन टूर ऑपरेटर से संपर्क करें, जहां पर आप को सारी इंफॉर्मेशन मिल जाएगी।

(ads)

कच्छ का रण कैसे पहुँचे? - How to Reach Rann of Kutch?

अगर आप खुद से जाना चाहते हो तो उसके लिए, सबसे पहले बात करते हे कच्छ के रण उत्सव में हमे कैसे पहुंचना हैं? तो हमारे पास तीन विकल्प है।

पहला विकल्प ऐ है की आप बाय रोड जा सकते है खुद की कार से, टैक्सीकिराए पर लेकर, या फिरआप बस से भी कच्छ के रण जा सकते हो ।

आपके पास दूसरा विकल्प है की आप बाई ट्रेन भी जा सकते हो। नजदीकी रेलवे स्टेशन भुज है वहां से आप रण उत्सव बाय बस ,टैक्सी या फिर बाइक रेंट पे लेके जा सकते हो।

आखिर में तीसरा विकल्प है कि आप बाय प्लेन से भी जा सक्ते हो अगर आप के पास ज्यादा बजेट हो तो।कच्छ का निकटतम हवाई अड्डा भुज शहर में है, जो रण से लगभग 85 किमी दूर है।

डिस्काउंट ऑफर के बारे में और इन्फोर्मेशन चाहिये तो हमने लिंक दि है, जहां पर आप को सारी इंफॉर्मेशन मिल जाएगी।

कच्छ रण उत्सव में आप कहा रुक सकते हैं? - Best Place to Stay in Rann of Kutch

Best Place to Stay in Rann of Kutch

यदि आप रण उत्सव और कच्छी संस्कृति को पूरी तरह से जानना चाहते हैं, तो मैं आपको कुछ अतिरिक्त रुपये खर्च करके, आप भुंगा में ठहरे, टेंट सिटी रिसॉर्ट के दरबारी सुइट, राजवाड़ी सुइट, कॉटेज, और तंबूमें रहने और भोजन, लोक नृत्य और संगीत का आनंद लेने की सलाह दूंगी।

कच्छ रण उत्सव टेंट की कीमत - Kutch Rann Utsav Tent Price 2023

कच्छ रण उत्सव टेंट की कीमत 7600 से 10800 रुपये के बीच में रहती है, और वो आप किस टाइम पर जाते हो उस पर निर्भर करता है। कच्छ रण उत्सव टेंट कीमतों के बारे में जानकारी के लिए आपको यात्रा और आवास कंपनियों से संपर्क करना होगा। इसलिए, आपको कच्छ रण उत्सव की वेबसाइट पर जाकर संपर्क जानकारी प्राप्त करनी चाहिए या आप आपकी यात्रा कंपनी से संपर्क करके टेंट कीमतों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

और अगर आप के पास ज्यादा बजेट ना हो तो आप भुज सिटी मे आइ हुई होटल्स जैसे कि होटल प्रिंस रेजीडेंसी, ग्रैंड 3डी होटल, सेवन स्काई होटल, होटल कच्छ डेजर्ट, क्लिक होटल, होटल मंगलम, हिल व्यू रिज़ॉर्ट, रीजेंटा रिज़ॉर्ट, रिज़ॉर्ट फार्म विला जैसी और भी होटल है जहां पर आप रुक सकते हैं। होटल की डिटेल में जानकारी और डिस्काउंट ऑफर के बारे में जानना है तो नीचे कमेंट मैं हम ने लिंक दि है।

कच्छ के रण में जाने का सबसे अच्छा समय - Best Time to Visit Rann of Kutch in 2023

कच्छ घूमने के लिए सर्दियां सबसे अच्छा समय है इसी लिए कच्छ रण महोत्सव हर साल नवंबर से फरवरी तक होता है।इन महीनों के दौरान तापमान 25 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है और मौसम को दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए एकदम सही बनाता है।यहाँ पर घूमने के लिए तीन से चार दिन काफी है।

(ads)

कच्छ में घूमने की जगह - Kutch Me Ghumne Ki Jagah

चलो दोस्तों अब हम Rann of Kutch Me Ghumne Ki Jagah के बारे में बात करते है। हमारे इस पोस्ट में हम कुछ Hidden places near Rann of Kutch की भी बात करेंगे तो आखिर तक जरूर पढ़े।

1. रण उत्सव - Rann Utsav - The Tent City

Rann Utsav Tent City

रण उत्सव कच्छ, गुजरात का 100 दिन चलने वाला सबसे लंबा फेस्टिवल है। यह संगीत, नृत्य, और सफेद रण की प्रकृति सुंदरता का कार्निवल है। इससे भी अधिक यदि आप एक जादुई रात का अनुभव करना चाहते हैं, तो आपको "फुल मून नाईट" इवेंट देखने की आवश्यकता है।रण उत्सव का आयोजन गुजरात राज्य के पर्यटन विभाग द्वारा किया जाता है ।

रण उत्सव हर साल, नवंबर से फरवरी के महीनों में आयोजित किया जाता है।दुनिया के सबसे बड़े नमक भूमि में चार महीने तक चलने वाला, यह उत्सव देश-विदेश के लोगों के यात्रियों को आकर्षित करता है। जहां आप तम्बू शहर की विलासिता, और बहुत कुछ अनुभव कर सकते हैं।

त्योहार के दौरान,यहां पर कई गतिविधियां होती हैं,जैसे कि ऊंट सफारी,और ऊंट गाड़ी की सवारी से लेकर,एटीवी की सवारी, अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव, और स्टारगेजिंग जैसी।

सबसे जरूरी बात - रण उत्सव के लिए टिकट लेनी जरुरी है, जो आपको ऑनलाइन, rannpermit.gujarat.gov.in वेबसाइट पर मिल जाएगी, और आप टूर ऑपरेटर से संपर्क करें, और वहा जाकर भी ले सकते हो। यहां पर जाने के लिए एक व्यक्ति का 100 रुपये, और 5 साल से ऊपर के बच्चों के लिए 50 रुपये की टिकट होती है।

आप के लिए रण उत्सव का आयोजन एक रोमांचक यात्रा स्मृति बनेगा, जो लंबे समय तक याद रहेगा।

2. विजया विलास पैलेस - Vijay Vilas Palace Mandvi

Vijay Vilas Palace Mandvi in Hindi

इस राज्य के उत्तराधिकारी युवराज श्री विजयराज के नाम पर एक ग्रीष्मकालीन महल, विजय विलास पैलेस को कच्छ के प्रसिद्ध स्थानों में से एक है।45 एकड़ से अधिक भूमि में फैले इस महल में रॉयल्टी है, और यह शानदार दृश्य पेश करता है।

यहां पैलेस का अपना सुंदर निजी समुद्र तट और वातानुकूलित आवास है, जहां वर्तमान समय में कच्छ राज्य का शाही परिवार निवास करता है।

यहां पर जाने के लिए एक व्यक्ति का 20 रुपये, कैमरा के लिए 50 रुपये, और वाहन के लिए 10 रुपये की टिकट होती है।यहां पर जाने का समय, गुरुवार को छोड़कर सभी दिनों में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक, और दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक का है।

(ads)

3. काला डूंगर कच्छ - Kalo Dungar Kutch in Hindi

Kalo Dungar Kutch in Hindi


समुद्र तल से 1516 फीट की ऊंचाई पर स्थित कालो डूंगर की यात्रा अवश्य करें, जो रेगिस्तान और आकाश का एक-दूसरे की बाहों में पिघलकर एक हो जाने का अहसास कराता है।इस स्थान को समर्पित भगवान दत्तात्रेय के इतिहास और पवित्र मंदिर, इसे एक विशिष्ट सुंदरता और देखने लायक बनाता है।

कुछ लोग कहते हे की, काला डूंगर की ढलानों के नीचे कुछ जादुई या चुंबकीय है, जो असामान्य गति से नीचे गिरने वाले वाहनों को धक्का देता है। लेकिन विशेषज्ञों ने निष्कर्ष निकाला है, कि वाहनों अचानक खड़ी ढलान की वजह से गति हासिल करते है।

यहां पर जाने के लिए एक व्यक्ति की 100 रुपये की टिकट होती है।यहां पर जाने का समय सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक का है।

4. कच्छ म्यूजियम - Kutch Museum Bhuj

Kutch Museum Bhuj

यह जगह लोक कलाओं, प्राचीन कलाकृतियों और आदिवासी लोगों के बारे में अंतर्दृष्टि से परिपूर्ण है।

संग्रहालय में 11 प्रमुख दीर्घाएं मानव विज्ञान, पुरातत्व, इतालवी गोथिक शैली, वस्त्र, हथियार, संगीत वाद्ययंत्र, जहाजरानी और भरवां जानवरों जैसे विभिन्न वर्गों को पूरा करती हैं। 'ऐरावत' की मूर्ति भी यहां एक आकर्षण है। 

यहां पर जाने के लिए भारतीयों के लिए 5 रुपये, विदेशियों के लिए 50 रुपये, और कैमरे के लिए अतिरिक्त 100 रुपये की टिकट होती है।यहां पर जाने का समय बुधवार और सार्वजनिक छुट्टियों को छोड़कर, सभी दिनों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक का है।

(ads)

5. मांडवी बीच - Mandvi Beach Kutch

Mandvi Beach Kutch

समुद्र तटों को कौन पसंद नहीं करता?कच्छ में घूमने के लिए पानी और सूर्यास्त की आवाज के साथ, मांडवी समुद्र तट पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक है।यह एक पुराना ऐतिहासिक बंदरगाह शहर, और एक व्यापारिक केंद्र भी है। यह आपको अपनी मदहोश करने वाली हवा, और सुंदर राजहंस के नजरो से मंत्रमुग्ध कर देगा। यह साहसिक प्रेमियों के लिए भी एक आदर्श स्थान है, क्योंकि यहाँ विभिन्न वाटर स्पोर्ट्स भी कर सकते हो।

6. स्वामीनारायण मंदिर - Swaminarayan Mandir Bhuj

Swaminarayan Mandir Bhuj


स्वामीनारायण मंदिर की राजसी भव्यता और आकर्षण इसे कच्छ के प्रसिद्ध स्थानों में से एक बनाता है।इसके अग्रभाग पर शानदार सफेद संगमरमर और स्थायी मूर्तियों के साथ, यह मंदिर मजबूती का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।यह उन 7 मंदिरों में से एक है जहां स्वामीनारायण ने खुद को आध्यात्मिकता के स्थान के रूप में स्थापित किया।

यह वास्तव में पवित्र वातावरण है जो यहां आने वाले सभी लोगों के दिलों को शांति और संतोष से भर देता है।

यहां पर जाने के लिए कोई टिकट नहीं होती है।यहां पर जाने का समय सुबह 5:30 से रात 10 बजे तक कभी भी जा सकते हो।

(ads)

7. धोलावीरा - Dholavira Information in Hindi

Dholavira


यह 100 हेक्टेयर भूमि में फैला हुआ है और निरंतर विकास को दर्शाता है। धोलावीरा मे हड़प्पा सभ्यता के बारे में कुछ रोचक तथ्य सामने आए हैं।

यहाँ पर हड़प्पा सभ्यता के अवशेषों, आपको सात चरणों में इसके उत्थान और पतन के इतिहास से रूबरू कराते हैं।

यहां पर जाने के लिए कोई टिकट नहीं होती है।यहां पर जाने का समय सुबह 6 बजे से शाम 8 बजे तक का है।

8. आइना महल - Aina Mahal Bhuj

Aina Mahal Bhuj


आइना महल, जिसे हॉल ऑफ मिरर्स के रूप में भी जाना जाता है। पर्यटकों को अपने वेनिस शैली के झूमर, चांदी की वस्तुओं, स्क्रॉल पेंटिंग और जौहरी तलवारों से आकर्षित करता है। लखपतजी के शासन के दौरान निर्मित, इसमें एक इंडो-सरसेनिक वास्तुकला है जो इसे अद्वितीय और आकर्षक बनाती है।

यहां पर जाने के लिए एक व्यक्ति की 20 रुपये और कैमरे के लिए 30 रुपये की टिकट होती है। यहां पर जाने का समय गुरुवार को छोड़कर सभी दिनों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक का है।

(ads)

9. मरीन नेशनल पार्क - Marine National Park in Hindi

Marine National Park in Hindi

भारत में पहली समुद्री संरक्षिका होने के नाते, समुद्री राष्ट्रीय उद्यान कच्छ में घूमने के लिए प्रसिद्ध स्थानों में से एक है। एक द्वीपसमूह में 42 बिखरे हुए द्वीपों में वितरित, मरीन नेशनल पार्क लुप्तप्राय जलीय जानवरों का घर है जो उन्हें शिकारियों से बचाते हैं। यह प्रवाल भित्तियों, तारामछली, समुद्री अर्चिन, 108 शैवाल प्रजातियों, स्पंज की 70 प्रजातियों और कई अन्य पर्यटकों के बीच मुख्य आकर्षणों है।

अगर कोई प्रकृति को उसके वास्तविक सार में अनुभव करना चाहता है, तो इस संरक्षिका को अवश्य जाना चाहिए।

यहां पर जाने के लिए 150 रुपये प्रति व्यक्ति की टिकट होती है। यहां पर जाने का समय सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक का है।

10. कच्छ वन्यजीव अभयारण्य - Kutch Desert Wildlife Sanctuary

Kutch Desert Wildlife Sanctuary

यह अभयारण्य रेगिस्तान में पैदा होने वाले जीवन का एक चमत्कार है। कच्छ रेगिस्तान वन्यजीव अभयारण्य राज्य में सबसे बड़ा है और असंख्य पक्षियों और जानवरों का घर भी है। आपको ब्लैकबक्स, चिंकारा, नीलगाय, सफेद पेलिकन, एवोकेट और जलपक्षी मिल जाएंगे। वनस्पतियों का एक विशिष्ट मिश्रण वह है जो बारीकी से देखने पर आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। यदि आप प्रकृति के साथ तालमेल बिठाना पसंद करते हैं और प्रकृति की गोद में समा जाना आपको शांति प्रदान करता है, तो कच्छ रेगिस्तान वन्यजीव अभयारण्य आपके लिए एक आदर्श स्थान है। 

यहां पर सप्ताह के दिनों में 250 रुपये भारतीयों के लिए और 1200 रुपये विदेशियों के लिए टिकट होती है। और वीकएंड पर भारतीयों के लिए 280 रुपये और विदेशियों के लिए 1500 रुपये टिकट होती है। कैमरा के साथ भारतीयों के लिए अतिरिक्त 50 रुपये और विदेशियों के लिए 350 रुपये की टिकट लगती है।यहां पर घूमने जाने का समय सभी दिनों में सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक का है।

कच्छ के रण में घूमने के लिए और भी जगह है जहां पर आप एक बार जरूर जाना चाहिए, जैसे कि नारायण सरोवर, रोहा किला, भारतीय जंगली अभयारण्य, कंठकोट किला, सुरकोटदा, बस्टर्ड अभयारण्य, धिनोधर हिल्स, सियोट की गुफाएं, हमीरसर झील, और भद्रेश्वर जैन मंदिर।

(ads)

कच्छ के रण में करने के लिए चीजें - Things to Do in Rann of Kutch


कच्छ के रण में फन एक्टिविटी के बारे में बात करे तो, यहां पर आप ऊंट सफारी, गोल्फ कार्ट, पैरा मोटरिंग, पैरासेलिंग, सेगवे सवारी, एटीवी सवारी, और मकरसक्रांति पर पतंगबाजी का आनंद लेने सहित बहुत सी चीजें हैं जिसका आप आनंद ले सकते हो।

कच्छ के रण में खाने को क्या मिल सकता हे? - Rann of Kutch Famous Food


वैसे तो यहाँ पर आपको सब डिश खाने को मिल जाएगी। लेकिन अगर आप कच्छ के रण का स्पेशल फूडखाना चाहते हो तो आप जरुर से काठियावाड़ी डिश, खावड़ा नमकीन, मेसुखो, गुलाब-पाकी, अदादिया, कच्छी दाबेली का आनंद उठा सकते हो।

कच्छ का रण इसलिए है प्रसिद्ध - Rann of Kutch Is Famous For


कच्छ के रण में शॉपिंग के बारे में बात करें तो कच्छ का रण अपने रंगीन शिल्प और जटिल कलाकृति के लिए जाना जाता है, और रण महोत्सव कच्छी की सभी चीजों का उत्सव है।आपको बेहतरीन हस्तशिल्प, सोने के आभूषण, तांबे की घंटी, बंधनी साड़ी, चिथड़े के कपड़े और मिट्टी के बर्तनों के उत्पाद खरीदारी करने मिलेंगे जो आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे।

तो अब तक हमने आपको जो भी जरुरी जानकारी है वो दे दी है, फिर भी अगर आपको ज्यादा जानकारी चाहिए कच्छ के रण टूर गाइड के बारे में, तो आप मुझे कमेंट लिख कर भी बता सकते हो।

हम जरूर चाहेंगे कि आपको जब भी कच्छ के रण में जाने का समय मिले तो यहां पर जरूर जाइए । यह जगह आपको सुंदरता, शांति और उत्साह के साथ-साथ स्वर्ग जैसा महसूस कराएगा। आशा करती हूं कि आपको हमारा कच्छ के रण का वीडियो अच्छा लगा होगा और आप जरूर से लाइक और अपने दोस्तों के साथ शेर करेंगे । हमे कमेंट लिखकर जरूर बताएं अगर आप को और जानकारी चाहिये तो।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Post a Comment

एक टिप्पणी भेजें (0)