पोलो फ़ॉरेस्ट विजयनगर - Polo Forest From Ahmedabad, Gujarat

Nilam Patel
0
Polo Forest Tourist Places in Hindi - गुजरात के सबसे प्राचीन ऐतिहासिक स्थलों में से एक पोलो फ़ॉरेस्ट,अपने सुरम्य परिवेश,वन,आकर्षक वनस्पतियों,और जीवों की शरणस्थली के रूप में कार्य करता है। यह विजयनगर शहर के करीब स्थित है, और अहमदाबाद से लगभग 150 किलोमीटर दूर है। यह अरावली रेंज की तलहटी में, और बारहमासी हरनव नदी के तट पर स्थित है | 400 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ, पोलो फ़ॉरेस्ट एक सुंदर स्थान है, जो गुजरात की सुंदर उत्कृष्टता को दर्शाता है।

Watch Video of Polo Forest on Youtube in Hindi


पोलो फ़ॉरेस्ट गुजरात के प्रकृति प्रेमियों, और साहसी लोगों की पसंदीदा जगहों में से एक है। सच बताऊं तो यहाँ की हवा में ही, कुछ अलग बात है | ये झरने ,ये पेड़,ये वादिया, कॉन्क्रीट का जंगल नहीं, खुला मैदान,और ये नीला आकाश,कहते है की,छोड़ दे दुनिया की चिंता, और बिताओ कुछ टाइम खुद के साथ |

ढूंढो वोह आग जो अंदर से खो गई है,वह हसी जो कभी दिल से निकलती थी | कोई क्यूँ जाना चाहेंगे वापस,

जब यहाँकि दुनिया इतनी खुबसूरत है |

पोलो फ़ॉरेस्ट घूमने का सबसे अच्छा समय - Best time to visit Polo Forest


पोलो फ़ॉरेस्ट घूमने का सबसे अच्छा समय अगस्त और फरवरी के बीच का है | यह वह समय है जब जंगल की हरियाली अपने चरम पर होती है,और नदी पानी से भर जाती है।

पोलो फारेस्ट कैसे जा सकते है ? - How to reach Polo Forest?


आप बाय कार, बस, ट्रैन, या फिर फ्लाइट से भी पहुँच सकते हो | नजदीकी रेलवे स्टेशन, और एयरपोर्ट, अहमदाबाद में स्थित है |

पोलो फॉरेस्ट में कौनसी एक्टिविटी कर सकते हो ? - Things To Do in Polo Forest?


तो, यहाँ पर आप प्राचीन शिव मंदिर, और जैन मंदिरों के दर्शन कर सकते हो।

पोलो कैंप के पास हरनव नदी, और बांध में, स्नान का आनंद लें सकते हो।

यहाँ पर आप ट्रेकिंग,रॉक क्लाइम्बिंग,साइकिलिंग,रैपलिंग,बोल्डरिंग,कैम्प फायर,जैसी बहोत सारी एडवेंचर एक्टिविटी का आनंद भी ले सकते हो |

पोलो वन में वन्यजीव - Wildlife in Polo Forest


अगर आपको वन्यजीव से प्यार है, तो यहाँ पर आप,भालू ,तेंदुआ ,लकड़बग्घा ,जल पक्षी ,राप्टर ,राहगीर और उड़ने वाली गिलहरी, को भी देखने का चांस मिल सकता है |

पोलो वन में रहने के विकल्प - Polo Forest Accommodation and Resorts


दोस्तों, अगर आप पोलो फॉरेस्ट में रुकना के बारे मे सोच रहे हो तो, पोलो टेंट सिटी, एक सबसे बढ़िया स्थान है।

यहाँ पर डीलक्स, और सुपरडीलक्स, दो तरह के टेंट है | आप अपने budget के हिसाब से टेंट की चॉइस कर सकते हो |

पोलो वन में प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क - Entry fees per person in polo forest


खर्च की बात करे तो, पोलो फ़ॉरेस्ट में एक व्यक्ति की एंट्री फीस 950 रूपीस पर पर्सन होती है, जिसे जरूर से याद रखियेगा |

पोलो वन के निकट स्थल - Places to visit near polo forest


अगर आपके पास ज्यादा समय हो तो आप आसपास के स्थानों की भी विसिट कर सकते हो,जैसे की हरनव डैम,

शरणेश्वर मंदिर,वीरेश्वर मंदिर,पत्थर बाग़, Idariyo गढ, रानी झील, आदि |

दोस्तों, अब तक के लिए इतना ही | आशा करती हु की, आपको हमारा पोलो फ़ॉरेस्ट की पोस्ट अच्छी लगी होगी |


Frequently Asked Questions About Polo Forest


पोलो के जंगल में क्या है खास?

औषधीय पौधों की 450 से अधिक प्रजातियां हैं, पक्षियों की लगभग 275, स्तनधारियों की 30 और सरीसृपों की 32 प्रजातियां हैं। भालू, तेंदुआ, तेंदुआ, लकड़बग्घा, जलपक्षी, रैप्टर, राहगीर, और उड़ने वाली गिलहरी (सभी विविध पौधों और पेड़ों की छतरी के नीचे रहते हैं।

पोलो फ़ॉरेस्ट में कितना समय चाहिए?

यदि आप एक दिन बिता सकते हैं, तो आप एक गाइड भी प्राप्त कर सकते हैं और पोलो वन पहाड़ों में ट्रेकिंग कर सकते हैं। कई ट्रेकिंग मार्ग हैं जो पर्यटकों द्वारा खोजे जा रहे हैं। पोलो फ़ॉरेस्ट माउंटेन में ट्रेक की योजना बनाने से पहले हम यहां गाइड को काम पर रखने की सलाह देते हैं। इसमें महज 4 से 5 घंटे का समय लगता है।

पोलो फ़ॉरेस्ट क्यों प्रसिद्ध है ?

पोलो स्मारक। जंगल में 15वीं सदी के कई हिंदू और जैन मंदिरों के खंडहर हैं, जैसे कि शरणेश्वर शिव मंदिर, सदावंत सावलिंग ना डेरा, सूर्य मंदिर और लखेना ना डेरा।

अहमदाबाद से पोलो फ़ॉरेस्ट कितना दूर है?

पोलो वन अहमदाबाद से 150 किमी, हिम्मतनगर गुजरात से 70 किमी और उदयपुर, राजस्थान से 120 किमी की दूरी पर स्थित है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Post a Comment

एक टिप्पणी भेजें (0)